फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Units of big defaulters who do not pay property tax will be sealed

Faridabad News: संपत्ति कर जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों की इकाइयां होंगी सील

Fri, 14 Feb 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Units of big defaulters who do not pay property tax will be sealed
नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त ने विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। संपत्ति कर जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों की इकाइयां सील की जाएंगी। बृहस्पतिवार को नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने निगम अधिकारियों और सभी जेडटीओ को निर्देश दिए। अतिरिक्त आयुक्त ने सभी जेडटीओ के साथ निगम कार्यालय में संपत्ति कर से संबंधित एक बैठक ली। बैठक में उन्होंने एक विशेष अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों की इकाइयां सील करने के निर्देश दिए।

नगर निगम 2024-25 वर्ष की समाप्ति से पूर्व अपने क्षेत्र में संपत्ति कर जमा कराने के अपने लक्ष्य को पूर्ण करना चाहता है। इसके लिए नगर निगम आयुक्त ए मोना श्रीनिवास की ओर से तीन चरणों में अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। पहले चरण में अधिकतम संपत्ति कर मालिकों पर कार्रवाई शुरू की गई थी। इस अभियान में कुछ ही लोगों ने टैक्स जमा कराया था। इस अभियान में संपत्ति कर जमा न करने वाले कई बड़े बकायेदारों की इकाइयों को सील भी किया गया था।
विज्ञापन

अब फरवरी माह का मध्य शुरू हाे गया है। 2024-25 वर्ष की समाप्ति में मात्र डेढ़ माह रह गया है। ऐसे में बड़े बकायेदारों पर तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश हैं। इसी के चलते बृहस्पतिवार को नगर निगम मुख्यालय में अतिरिक्त आयुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सभी जेडटीओ और अन्य अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर बैठक बुलाई। बैठक में सभी बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस के बावजूद जो बकायेदार संपत्ति कर नहीं जमा करेंगे उनकी इकाइयों को सील करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed