फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Union Minister of State for Cooperation laid the foundation stone of projects worth Rs 2.18 crore in Badkhal

Faridabad News: केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री ने बड़खल में 2.18 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Mon, 04 Aug 2025 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State for Cooperation laid the foundation stone of projects worth Rs 2.18 crore in Badkhal
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री ने बड़खल में 2.18 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
विज्ञापन


बड़खल को आदर्श क्षेत्र बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी : महापौर प्रवीण जोशी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बड़खल गांव में लगभग 2 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। बड़खल गांव वार्ड 16 में विभिन्न गलियों में नाले की ऊंचाई बढ़ाने के साथ-साथ 80 मिमी मोटी एम-40 ग्रेड इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाने, कुम्हार वाली पुलिया से बड़खल मुख्य द्वार, वार्ड संख्या 16, फरीदाबाद तक आरएमसी एम-40 ग्रेड की टाइलें लगाने और बिछाने तथा वार्ड 16 में विभिन्न स्थानों पर 80 मिमी मोटी इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाने के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधिवत रूप से गांव के बुजुर्गों से नारियल तुड़वाकर किया गया। इस अवसर पर उनके साथ फरीदाबाद मेयर प्रवीण जोशी और बड़खल विधायक धनेश अदलखा भी उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है, देशभर के सभी राज्यों में बुनियादी सुविधाओं का निरंतर विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों में पारदर्शिता, समानता और न्याय की भावना प्रमुख रही है, जिससे हर नागरिक तक विकास का लाभ बिना किसी भेदभाव के पहुंच रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया और कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स जैसी पहलों से समाज के सभी वर्गों को वास्तविक लाभ मिला है। उन्होंने विशेष रूप से उज्ज्वला योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि देशभर में करीब 10 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य सिर्फ योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें प्रभावी रूप से जमीनी स्तर तक पहुंचाना है, ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ सुनिश्चित हो।

महापौर प्रवीण जोशी ने कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी जीत जनता के आशीर्वाद और सहयोग का प्रत्यक्ष परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे बड़खल क्षेत्र की समस्याओं से भलीभांति अवगत हैं और यहां की जनता को बुनियादी परेशानियों से शीघ्र राहत दिलाने हेतु कार्य शुरू कर दिया गया है।

महापौर ने कहा कि जल, सड़क, स्वच्छता और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं हर नागरिक का अधिकार हैं, और नगर निगम इन सुविधाओं को बड़खल क्षेत्र में सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।


उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारा जा रहा है, ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि बड़खल क्षेत्र को एक विकसित और आदर्श क्षेत्र बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी, और सभी कार्य पारदर्शिता एवं जनहित को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। इस अवसर पर स्थानीय निवासी और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed