फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Union Minister calls Congress manifesto a pack of lies

Faridabad News: केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया झूठ का पुलिंदा

Thu, 19 Sep 2024 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Union Minister calls Congress manifesto a pack of lies
कृष्णपाल गुर्जर ने कहा- झूठ बोलकर, धोखा देकर, लोगों का भ्रमित कर सत्ता हथियाना चाहती है कांग्रेस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार देर शाम पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस की ओर जारी घोषणापत्र को धोखा, छलावा और जनता को भ्रमित करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र गारंटी की जगह झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ध्येय है जनता को झूठ बोलो, धोखा दो और सत्ता पर काबिज हो जाओ। हरियाणा की जनता उनकी बातों में नहीं आएगी और तीसरी बार भाजपा को सत्ता सौंपेगी।

कहा कि कांग्रेस ने पहले जिन प्रदेशों में जो घोषणाएं की थी, गारंटी दी थी। सभी झूठे साबित हुए हैं। कांग्रेस के झूठ और झांसे की गारंटी को हरियाणा से ज्यादा कौन जानता है, क्योंकि हरियाणा के लोग हिमाचल प्रदेश में इनके झूठ का हाल देख रहे हैं। कांग्रेस के नेता झूठ बोलकर, जनता को धोखा देकर वोट लेते हैं और उसके बाद लोगों को किए वादों को भूल जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ जनता का शोषण करने का काम किया, झूठे वादे करने का काम किया।
विज्ञापन


4 फसलों पर दी एमएसपी, सैनी सरकार 27 फसलों पर दे रही
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कांग्रेस से प्रश्न पूछा कि 10 वर्ष में कितनी फसलों काे एमएसपी पर खरीद करते थे। कांग्रेस सरकार सिर्फ चार फसलों को एमएसपी पर खरीदती थी। अब नायब सैनी की सरकार 27 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। इन्होंने कर्नाटक में, तेलंगाना में, हिमाचल में वहां के किसानों से एमएसपी पर खरीद करने का वादा किया था, आज तक वहां के किसानों की फसलें एमएसपी पर नहीं खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महिलाओं को नहीं मिले 2000 रुपये
कांग्रेस ने महिलाओं को 2000 देने का वादा किया था लेकिन कुछ नहीं दिया। उन्होनें दिव्यंगों, विधवा को, बुजुर्गों को 6000 रुपये पेंशन देने का गारंटी में जिक्र किया। उन्होंने सवाल पूछा कि हिमाचल में, तेलंगाना में, कर्नाटक में, पेंशन दी क्या? इनके राज में 300 रुपये विधवा, दिव्यांग और बुढ़ापा पेंशन मिलती थी, 10 वर्ष में इन्होंने सिर्फ 700 रुपये बढ़ाई और 2014 में जब हमारी सरकार आई तो हमने 1000 से बढ़ाकर 3000 रुपये पेंशन कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed