फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Union Minister and MLA convey a message of cleanliness and greenery.

Faridabad News: केंद्रीय मंत्री और विधायक ने स्वच्छता और हरियाली का दिया संदेश

Sun, 14 Jun 2026 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Union Minister and MLA convey a message of cleanliness and greenery.
फरीदाबाद। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार को एनआईटी-1 मार्केट स्थित 1-2 चौक पर स्वच्छता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं बड़खल विधायक धनेश अदलखा विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाई। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता के प्रति लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव लाया है। विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं हैं। इसके लिए समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने स्तर पर योगदान दे तो शहर को स्वच्छ और हरित बनाया जा सकता है। इस अवसर पर हरिकिशन गिरोटी, सुमन बाला, जसवंत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed