फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Under-19 girls display prowess in Taekwondo competition.

Faridabad News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर-19 लड़कियों ने दिखाया दम

Wed, 29 Jul 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Under-19 girls display prowess in Taekwondo competition.
40 किग्रा में अनन्या गर्ग ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर के लिए टिकट कटाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित दिल्ली स्कॉलर्स स्कूल में मंगलवार को जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहां पर बालिकाओं के अंडर 19 के मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने माइनस 40 किग्रा से लेकर प्लस 68 किग्रा में दम दिखाते हुए राज्य स्तर के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया।
बता दें कि विभिन्न आयुवर्गों में स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ियों का चयन किया गया है। 40 किग्रा में अनन्या गर्ग ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर के लिए टिकट कटाया। 40 से 42 किग्रा में यश्वी ने स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि अक्षरा के नाम रजत पदक रहा। 42 से 44 किग्रा में कनिका ने स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि आराध्या के नाम रजत और जैसमीन के नाम कांस्य पदक रहा। 44 से 46 किग्रा में कनिष्का यादव ने स्वर्ण पदक जीता जबकि कोमल ने रजत और प्रियांशी ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


46 से 49 किग्रा में जया ने बाजी मारी जबकि सृष्टि दूसरे और समृद्धि तीसरे स्थान पर रहीं। 49 से 52 किग्रा में गुंजन ने स्वर्ण और अनन्या ने रजत पदक हासिल किया जबकि यशिका और मीनाक्षी के नाम कांस्य पदक रहा। 52 से 55 किग्रा में वंशिका के नाम स्वर्ण और दीपांशी के नाम रजत पदक रहा। 55 से 59 किग्रा में वसुंधरा के नाम स्वर्ण और निशा के नाम रजत पदक रहा। 59 से 63 किग्रा में हिमांशी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 63 से 68 किग्रा में सियोना ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 68 प्लस भारवर्ग में भूमिका ने स्वर्ण और गुरुशा ने रजत पदक हासिल किया जबकि प्रियांशी और आद्या के नाम कांस्य पदक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed