फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Under-17 Darsh Singh won six medals

Faridabad News: अंडर-17 के दर्श सिंह ने जीते छह पदक

Thu, 02 Oct 2025 05:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 05:09 PM IST
विज्ञापन
Under-17 Darsh Singh won six medals
स्वीमिंग में अंडर-14 और अंडर-17 के खिलाड़ियों ने किया कमाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। झज्जर में चल रहे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्यस्तरीय स्वीमिंग में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इनमें अंडर-14 और 17 आयु वर्ग में तो पदकों की बरसात हुई। अंडर-17 के दर्श सिंह के नाम अकेले छह पदक रहे, जिसमें व्यक्तिगत स्पर्धा में चार जबकि दो पदक टीम इवेंट में रहे।

इसके अलावा, अंडर-14 में देवांश राज और कृष के नाम तीन-तीन पदक रहे। अंडर-17 में दर्श सिंह ने 200 मीटर बटरफ्लाई और 400 मीटर जीएम में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, अन्य तीन मुकाबलों में उन्होंने दूसरा और एक मुकाबले तीसरा स्थान हासिल किया। दर्श के अलावा मयंक सिंह मेहता ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम इवेंट में जीते गए पदकों में मयंक भी दर्श के साथ रहे। एक कांस्य पदक शिवाजी राव ने जीता।
विज्ञापन


इसके बाद अंडर-14 में भी फरीदाबाद के खिलाड़ियों का जलवा जारी रहा। इनमें कृष का जलवा देखने को मिला। कृष ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्टोन प्रतियोगिता और चार गुणे 400 मीटर टीम इवेंट में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, 200 मीटर फ्री स्टाइल में वह दूसरे पायदान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य खिलाड़ियों में देवांश राज ने 100 और 200 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, एक पदक टीम इवेंट में उनके नाम रहा। उज्ज्वल यादव ने व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में रजत जीता। वहीं, एक स्वर्ण पदक अंडर-19 में उदित मलिक ने जीता। मुकाबलों के बाद टीम इंचार्ज वीरेंद्र कुमार और कुलदीप ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।


वर्जन

सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अलग-अलग जिलों में जाकर फरीदाबाद के खिलाड़ी नाम रोशन कर रहे हैं। एसजीएफआई में जिले ने अब तक 50 से अधिक पदक अपने नाम कर लिए हैं।
- प्रेम शर्मा, जिला सहायक खेल शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article