{"_id":"6a6b871227eef055300237fa","slug":"under-14-team-selected-for-state-school-games-judo-competition-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76194-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्टेट स्कूल गेम्स जूडो प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 टीम चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्टेट स्कूल गेम्स जूडो प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 टीम चयनित
विज्ञापन
करीब 40 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने ट्रायल में दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मच्छगर स्थित अग्रवाल पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को स्टेट स्कूल गेम्स जूडो प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के करीब 40 विद्यालयों के जूडो खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग में 32 किलोग्राम भार वर्ग में प्राची, 36 किलोग्राम में भावना, 40 किलोग्राम में वाहिका तथा 52 किलोग्राम में शांभवी का चयन किया गया। वहीं बालक वर्ग के 30 किलोग्राम में लकी, 35 किलोग्राम में भव्या, 40 किलोग्राम में ऋतिक, 45 किलोग्राम में माधव, 50 किलोग्राम में अंतरिक्ष तथा 50 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में आरव का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन ने शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई। चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन अग्रवाल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य उपासना शर्मा ने किया।