{"_id":"68ec028e8abe96f85f03675e","slug":"under-14-and-19-handball-teams-advance-to-the-second-round-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53421-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हैंडबॉल की अंडर-14 और 19 टीमें दूसरे दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हैंडबॉल की अंडर-14 और 19 टीमें दूसरे दौर में
विज्ञापन
- जिले की टीम ने महेंद्रगढ़ और पंचकूला को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गुरुग्राम में चल रहे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय हैंडबॉल मुकाबलों में रविवार को फरीदाबाद की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दौर में अपनी जगह बनी ली। इनमें अंडर-14 बालिकाओं की टीम ने पंचकूला को हराया। वहीं अंडर-19 टीम ने महेंद्रगढ़ को हराने में सफलता पाई। दोनों टीमों ने आसानी से अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगल दौर में प्रवेश कर लिया।
अंडर-14 टीम ने पंचकूला को 6-0 से हराया जबकि अंडर-19 टीम ने महेंद्रगढ़ को 7-0 से हरा दिया। दोनों टीमों का अगला मुकाबला हिसार और रेवाड़ी की टीमों से होगा। अगला मुकाबला जीतने के बाद टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी। वहीं इसके अलावा अंडर-17 टीम भी रविवार को मुकाबले के लिए उतरी थी। जिनके नतीजे सोमवार को घोषित किए जाएंगे। टीम इंचार्ज कमलेश ने बताया कि अंडर-17 से भी जीत की उम्मीद रहेगी।