फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Uncontrolled school bus hits pole and enters shop, four injured including girl

Faridabad News: अनियंत्रित स्कूली बस खंभे से टकराकर दुकान में घुसी, बच्ची सहित चार घायल

Tue, 12 Mar 2024 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 12 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled school bus hits pole and enters shop, four injured including girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-55 स्थित गांव के पास मंगलवार को स्कूली बस बिजली के खंभे से टकराकर दुकान में जा घुसी। घटना में दुकान में बैठे एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस का चालक शराब के नशे में धुत था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-21बी स्थित रायन स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने के बाद बस सेक्टर-55 से गौंछी गांव के डिवाइडिंग की ओर जा रही थी। बस पर रूट नंबर-8 लिखा हुआ है। लेबर चौक के पास जीवन नगर-गौंछी के पास तेज रफ्तार बस एक बिजली के खंभे से टकराने के बाद एक दुकान में जा घुसी। इससे दुकान के सामने चार लोग श्रीचंद, श्यामवती, चार वर्ष की बच्ची वंशिका और विष्णु घायल हो गए। श्रीचंद, श्यामवती, वंशिका एक परिवार के हैं। हादसे में बच्ची के सीने में फ्रैक्चर हुआ है।
विज्ञापन

बस की चपेट में आकर व्हील चेयर से जा रहे दिव्यांग विष्णु भी बस की चपेट में आ गए। विष्णु को भी हादसे में फ्रैक्चर हुआ है। हादसे में उनकी व्हीलचेयर भी टूट गई। आसपास के लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक को हिरासत में ले लिया। घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस चालक का नशे का वीडियो वायरल
हादसे के बाद बस चालक को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। लोग जब चालक को बस के बाहर निकाल कर लाए तो पता चला कि वह नशे में था। इस दौरान लोगों ने उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। लोगों ने पुलिस को उसकी नशे में वीडियो भी सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed