{"_id":"69ef9b823e1204f9a50e65f2","slug":"uncontrolled-canter-hits-brother-in-law-and-sister-in-law-riding-a-bike-woman-dies-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68573-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बेकाबू कैंटर ने बाइक सवार देवर-भाभी को मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बेकाबू कैंटर ने बाइक सवार देवर-भाभी को मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
समयपुर चुंगी के पास हुआ हादसा, कैंटर छोड़कर मौके से भागा चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-25 रोड पर समयपुर चुंगी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला सड़क पर गिर गई और कैंटर का टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है।
डबुआ-पाली रोड निवासी हेमंत ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह अपनी भाभी शकुंतला के साथ मोटरसाइकिल से अपने बच्चे का एडमिशन कराने गदपुरी गुरुकुल जा रहे थे। जब वे समयपुर चुंगी के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रहे एक कैंटर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल फिसलने से शकुंतला सड़क पर गिर गईं और कैंटर का अगला टायर उनके सिर को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद चालक कैंटर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 और सेक्टर-58 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल शकुंतला को तुरंत ईएसआईसी अस्पताल, एनआईटी नंबर-3 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोटरसाइकिल चला रहे हेमंत को भी कोहनी और घुटनों पर मामूली चोटें आई हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पीड़ित हेमंत की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है । एएसआई रूपेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने कैंटर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।