फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Unchagaon residents are forced to drink dirty water.

Faridabad News: गंदा पानी पीने को मजबूर ऊंचागांव के लोग

Mon, 01 Jun 2026 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Unchagaon residents are forced to drink dirty water.
शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई, बीमारी फैलने का खतरा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। ऊंचागांव के निवासी इन दिनों पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि घरों में कई दिनों से गंदा और दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें पीने के लिए बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार पार्षद और नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।




ऊंचागांव के रहने वाले राकेश, रणजीत, पूजा ने बताया कि उनके गांव में करीब 100 से अधिक मकान बने हुए हैं। मकानों में करीब 5000 से अधिक लोग रहते हैं। करीब 15 दिनों से गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि दूषित पानी से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि मजबूरी में पीने के लिए 20 लीटर की पानी की बोतलें खरीद रहे हैं। जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन




लोगों से बात

यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह सामूहिक रूप से नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। - लाला राम सैनी

जलापूर्ति लाइनों की जांच कराकर दूषित पानी की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए। - रघुवीर सैनी

हर रोज दो से तीन बोतल पानी की खरीदनी पड़ रही हैं। जिससे उनका बजट बिगड़ गया है। - रंजीत सैनी

समस्या को लेकर कुछ दिन पहले पार्षद के कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया था लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।- विनोद कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed