{"_id":"698e2528a67460ae480e4947","slug":"ultrasound-is-not-being-done-in-the-medical-college-for-the-last-two-months-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62720-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो महीने से मेडिकल कॉलेज में नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो महीने से मेडिकल कॉलेज में नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं के साथ अन्य मरीजों को भी हो रही परेशानी
पीपीपी मोड के तहत शुरू की गई थी अल्ट्रासाउंड की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में दो महीने से अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिलने की वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है। मेडिकल कॉलेज की ओर से अगस्त 2025 में इस सुविधा को शुरू किया गया था। अब रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने की वजह से अल्ट्रासाउंड को बंद कर दिया गया है।
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी शुरू हुए करीब 3 साल से अधिक का समय हो चुका है। संसाधनों की कमी के कारण पहले यहां कम मरीज उपचार करवाने के लिए आते थे लेकिन अब अस्पताल में खून की जांच, डिजिटल एक्स-रे, आईपीडी और इमरजेंसी सेवा शुरू कर दी गई है। इसी वजह से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब रोजाना करीब 300 से 350 मरीज उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के आसपास 20 से अधिक गांव बसे हुए हैं। उन गांव में रहने वाले मरीज उपचार के लिए अस्पताल में आते हैं लेकिन दो महीने से अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिलने की वजह से मरीजों को बीके अस्पताल रेफर किया जा रहा है। मरीजों को करीब 28 किलोमीटर दूर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए जाना होता है।
विज्ञापन
निदेशक डॉ. देवेंद्र अटल ने बताया कि पीपीपी मोड के तहत इस सुविधा को शुरू किया गया है। जिस कंपनी की ओर से सुविधा दी जा रही है, उसको जल्द से जल्द रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति करने के लिए कहा गया है। जैसे ही नियुक्ति हो जाएगी। उस सुविधा को दोबारा से शुरू कर दी जाएगी।