फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ukraine crisis Faridabad students returns tells their ordeal how hide in forest and save life

Ukraine Crisis: जान जोखिम में डालकर पैदल ही छोड़ा खारकीव, बमबारी के बीच तीन दिन जंगल में छुप कर बचाई जान

Wed, 09 Mar 2022 10:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 09 Mar 2022 10:25 AM IST
सार

गरिमा और अभिषेक ने बताया कि कैसे उन्हें खारकीव से पैदल ही निकलना पड़ा और अपने 47 साथियों के साथ उन्होंने किस तरह तीन दिन गोलाबारी के बीच जंगल में बिताए।

विज्ञापन
Ukraine crisis Faridabad students returns tells their ordeal how hide in forest and save life
स्वदेश लौटे गरिमा और अभिषेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन से अभिषेक कुमार और छात्रा गरिमा यादव स्वदेश लौट आए हैं। सोमवार देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर माता-पिता ने उनका स्वागत किया। अपने बच्चों को सुरक्षित देख उन्हें अपने गले से लगा लिया और माथा चूम कर खुशी जताई। इस दौरान उनकी आंखें आंसुओं से भर आईं। बच्चों के लौटने पर उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


पर्वतिया कॉलोनी निवासी अभिषेक खारकीव मेें अपने 25 साथियों के साथ फंसे थे। अभिषेक के चाचा दीपक कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे उनके भतीजे की फ्लाइट दिल्ली पहुंची। उसे घर लौटने के लिए काफी कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन


कई किलोमीटर तक पैदल चलने के बाद भी मदद नहीं मिल पा रही थी। जान जोखिम में डालकर खारकीव शहर से निकले थे। गोलीबारी शुरू होने के कारण उन्हें जंगल में दो तीन दिन तक रुकना पड़ा था। स्वदेश लौटने पर उन्होंने सरकार आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बमबारी के बीच पहुंचे थे बुखारेस्ट

तिगांव निवासी मेडिकल छात्रा गरिमा यादव ने बताया कि यूक्रेन में युद्ध से हालात बेहद खराब हो चुके हैं। वह अपने 47 दोस्तों के साथ रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट की शेल्टर होम में रुकी हुई थीं। बमबारी के बीच वह किसी तरह अपने 47 साथियों के साथ बुखारेस्ट पहुंचीं। यहां वह सभी पांच दिनों तक फंसे रहे। वह लगातार दूतावास के संपर्क में जरूर थे लेकिन उन्हें लाने के लिए कोई फ्लाइट की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। इससे पूरा परिवार परेशान हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed