{"_id":"6a6cfca2a0f182a5330fe90e","slug":"uk-tigers-faridabad-won-the-match-by-one-wicket-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76322-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: यूके टाइगर्स फरीदाबाद ने एक विकेट से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: यूके टाइगर्स फरीदाबाद ने एक विकेट से जीता मुकाबला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एयरफोर्स क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को खेले गए मुकाबले में यूके टाइगर्स फरीदाबाद ने किलर मास्टर को एक विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई किलर मास्टर की टीम 15.2 ओवर में सिर्फ 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से टोनी ने 15 और ऋषभ ने 10 रन बनाए।
यूके टाइगर्स के लिए सौरभ और नीरज ने तीन-तीन जबकि वीरेंद्र सिंह को दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूके टाइगर्स ने 12.2 ओवर में नौ विकेट खोकर एक विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से नीरज ने नाबाद 14 और वीरेंद्र सिंह ने 12 रन बनाए जबकि सौरभ ने 11 रनों का योगदान दिया। किलर मास्टर के लिए गौरव गौतम और मुकेश अग्रवाल ने तीन-तीन विकेट लिए। नीरज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।