फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ujjwal and Hitejas won silver in fencing

Faridabad News: तलवारबाजी में उज्ज्वल और हितेजस ने जीता रजत

Sat, 04 Oct 2025 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Ujjwal and Hitejas won silver in fencing
- सीबीएसई राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में जीते पदक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उत्तराखंड के रूद्रपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई राष्ट्रीय स्तरीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में जिले के उज्ज्वल और हितेजस ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। उज्ज्वल रावत ने अंडर-14 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं हितेजस ने अंडर-17 में दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया।


30 सितंबर से 4 अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने शुक्रवार को शानदार खेल दिखाते हुए यह उपलब्धि हासिल की। दोनों ही खिलाड़ी फाइनल तक पूरी प्रतियोगिता में अविजित रहे। रजत पदक जीतने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि वे बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि फाइनल में जगह पक्की करते ही नजरें स्वर्ण पर थीं, लेकिन विपक्षी खिलाड़ी के अच्छे प्रदर्शन के चलते चूक गए। हिजेतस ने कहा राष्ट्रीय स्तरीय खेलों में रजत लेकर घर लौटेंगे। पदक जीतकर काफी अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed