{"_id":"68fd1a912c9b8485c70b7284","slug":"typist-dies-after-being-hit-by-a-truck-on-kgp-expressway-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54240-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: केजीपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक की चपेट में आने से टाइपिस्ट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: केजीपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक की चपेट में आने से टाइपिस्ट की मौत
विज्ञापन
दोस्त के साथ सैर करने के लिए आया था, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से 45 साल के टाइपिस्ट की मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ एक्सप्रेसवे पर सुबह सैर करने के लिए आया था। थाना छांयसा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव मोहना निवासी अशोक (45) पलवल तहसील में टाइपिस्ट का काम करता था। शनिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह गांव अपने दोस्त के साथ केजीपी एक्सप्रेसवे पर सैर करने के लिए गया था। जहां पर ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि अशोक अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके परिवार में पत्नी, 2 बेटा और 1 बेटी है। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है।