फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two Youths Riding Scooty Injured in Collision with Pickup Truck

Faridabad News: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल

Fri, 15 May 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two Youths Riding Scooty Injured in Collision with Pickup Truck
बल्लभगढ़। संजय कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोहना रोड स्थित हरि कोठी के पास हुआ, जहां गलत दिशा से आ रही पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

थाना मुजेसर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में संजय कॉलोनी निवासी धर्मेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उनका 18 वर्षीय बेटा निखिल कुमार अपने दोस्त मोहित कुमार के साथ बुधवार सुबह करीब छह बजे स्कूटी से बल्लभगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों हरि कोठी के पास पहुंचे, तभी सामने से गलत दिशा से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को बीके अस्पताल पहुंचाया तथा आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि जांच के दौरान पकड़े गए चालक ने अपना नाम फतेह खान निवासी जीवन नगर खेड़ीपुल बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed