फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two youths died in a road accident in Faridabad

Faridabad: सड़क पार करते समय हादसे में दो युवकों की मौत, एक की नहीं हुई शिनाख्त, दूसरे के परिजनों को सौंपा शव

Sat, 10 Jun 2023 06:17 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 10 Jun 2023 06:17 PM IST
सार

सड़क पार कर रहे दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Two youths died in a road accident in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

फरीदाबाद में पैदल सड़क पार कर रहे दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


सेक्टर-17 थाना में संतनगर निवासी हनीफ ने शिकायत दी कि 8 जून को उसका भांजा वसीम ओल्ड फरीदाबाद से संत नगर की तरफ पैदल आ रहा था। इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। घटना में वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


दूसरे मामले में बाटा चौक के पास एक शो-रूम के सुरक्षा कर्मी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार जून रात करीब 11.30 बजे दिल्ली-आगरा हाईवे स्थित बाटा चौराहे पर पैदल सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed