लव, लफड़ा और लड़ाई: एक लड़की के लिए बीच सड़क भिड़ गए दो लड़के, लड़ते-लड़ते दोनों हो गए अर्धनग्न
बीच सड़क पर हुई इस मारपीट का वीडियो किसी राहगीर ने बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद तेजी से फैल गया। वीडियो में युवकों को आपस में बुरी तरह लड़ते देखा जा सकता है।
विस्तार
फरीदाबाद के सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में एक युवती को लेकर दो युवकों के बीच मारपीट हुई। यह घटना बीच सड़क पर हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।
दोनों के फटे कपड़े
पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-37 मार्केट के पास दो युवक सरेआम लड़ रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि विवाद एक युवती को लेकर था। मारपीट इतनी उग्र थी कि दोनों युवकों के कपड़े तक फट गए थे। पुलिस ने तुरंत स्थिति को शांत कराया और दोनों को थाने ले गई।
हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं किया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
वायरल वीडियो और पुलिस कार्रवाई
बीच सड़क पर हुई इस मारपीट का वीडियो किसी राहगीर ने बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद तेजी से फैल गया। वीडियो में युवकों को आपस में बुरी तरह लड़ते देखा जा सकता है। पुलिस ने वीडियो और मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की। दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।