{"_id":"60635c478ebc3ee651745a59","slug":"two-youths-arrested-on-charges-of-cow-smuggling-faridabad-news-noi5743243192","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो तस्करी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो तस्करी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने गो तस्करी के आरोप में दो युवकों को काबू किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की गाड़ी, एक कट्टा व दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान धौज निवासी बड्डन, पलवल के गांव उटावड़ निवासी इकलाश के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी उप-निरीक्षक अशोक कुमार की टीम को 29 मार्च को सूचना मिली थी कि बड्डन, इकलाश, भुक्खड़ व सैफली नाम के चार आरोपी अवैध हथियारों के साथ चोरी की गाड़ी से दिल्ली की तरफ आने वाले हैं। आरोपी गाय उठाने व वाहन चोरी का काम करते हैं। सूचना पर थाना प्रभारी ने एएसआई धर्मेंद्र सिंह व अन्य की एक टीम बनाई। टीम ने सराय टोल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद नाके पर संदिग्ध गाड़ी आती हुई दिखाई दी। टीम ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने गाड़ी नहीं रोकी और नाका तोड़कर दिल्ली की तरफ भागने लगे।
पुलिस टीम गाड़ी का पीछा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ने में कामयाब हो गई, जबकि दो आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से कट्टा, दो कारतूस व चोरी की गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी बड्डन के खिलाफ हत्या और षड्यंत्र सहित कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने पुलिस टीम द्वारा किए गए कार्य को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र प्रदान किया।