{"_id":"68e6af3413d0235c170f6157","slug":"two-youths-arrested-for-selling-medicines-without-degree-faridabad-news-c-24-1-gr11004-118404-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बगैर डिग्री के दवाएं देेते दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बगैर डिग्री के दवाएं देेते दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
भारी मात्रा में एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाएं बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। क्षेत्र में अवैध रूप से दवाओं की बिक्री कर मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कई जगहों पर जहां बगैर लाइसेंस के अवैध रूप से दवाओं की बिक्री की जा रही है तो कहीं बगैर वैध डिग्री के मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। अब हसनपुर क्षेत्र मेंं बगैर वैध डिग्री व डिप्लोमा के लोगों को दवाई देने का मामला सामने आया है जिसमें हसनपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश के दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में आयुर्वेद व एलोपैथिक दवाइयों का जखीरा बरामद किया है।
पुलिस ने पकडे़ गए आरोपियों के नाम मोहम्मद जुबैर निवासी गांव शादीपुर कमरुआ (अलीगढ़) व इमरान निवासी गांव हमदर्द नगर (अलीगढ़) बताए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। कुमरपाल निवासी होडल ने सूचना में बताया कि मोहम्मद जुबैर व इमरान हसनपुर में लोगों को बगैर वैध डिग्री व डिप्लोमा के दवाइयां दे रहे हैं। इस मामले से चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया गया जिसके बाद उक्त दोनों से पूछताछ की गई और तलाशी के दौरान इनके पास से भारी मात्रा में एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाइयां बरामद हुईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।