फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two youths arrested for giving bank account to cyber fraudster

Faridabad News: साइबर जालसाज को बैंक खाता देने वाले दो युवक गिरफ्तार

Sun, 29 Jun 2025 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested for giving bank account to cyber fraudster
93 लाख रुपये की ठगी में पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 93 लाख रुपये ठगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान शुभम शर्मा (27) और भागचंद उपाध्याय (33) निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। शुभम बीटेक तथा भागचंद बीए पास है। आरोपियों को आगामी पूछताछ के लिए 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार, ओजोन पार्क अपार्टमेंट सेक्टर 86 में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि 1 जुलाई 2024 को उन्हें व्हाट्सएप पर एक ग्रुप में जोड़ा गया। जहां पर निवेश के टिप्स दिए जाते थे। इसके बाद प्री-मार्केट ट्रेडिंग व अमेरिकी बाजार में निवेश करने के लिए खाता खोलने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता ने ठगों के कहने के अनुसार, डीमैट अकाउंट ओपन किया और खाते की जांच के लिए पहले 10 हजार रुपये का निवेश किया। उसमें से 1000 रुपये निकाले। इसके बाद वह आश्वस्त हो गए और उसने कुल 93 लाख 51 हजार रुपये का निवेश किया। कुछ समय बाद ठगों से संपर्क खत्म हुआ तो ठगी का अहसास हुआ। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए शुभम शर्मा और भाग चंद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed