फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two young men injured in an attack over a hotel rent dispute.

Faridabad News: होटल के किराए के विवाद में हमला, दो युवक घायल

Sat, 07 Feb 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two young men injured in an attack over a hotel rent dispute.
-चार नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
अलावलपुर क्षेत्र में होटल को किराए पर लेने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 10-12 युवकों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और प्रारंभिक जांच के आधार पर सुनील प्रजापति, अनिल बघेल, दीपक सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।


कृष्णा कॉलोनी निवासी दलबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी योगेंद्र के साथ ओरिएंटल होटल में अनिल नामक व्यक्ति से मिलने गया था। दलबीर ‘माई स्पेस’ नामक होटल को किराए पर लेने के लिए 15 हजार रुपये की पेशगी देने पहुंचा था। आरोप है कि जैसे ही उसने रुपये दिए, उसी दौरान सुनील प्रजापति और दीपक अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए। आरोपियों ने कहा कि होटल वही चलाएंगे और किसी अन्य को किराए पर नहीं लेने देंगे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने दलबीर व योगेंद्र पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर 22 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनने का भी आरोप लगाया। हालांकि पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में मारपीट की पुष्टि हुई है, लेकिन लूटपाट के आरोप सही नहीं पाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed