फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   two young boys goes to hospital for their treatment and got infected from corona virus

चहलकदमी से थे दूर फिर भी हो गए संक्रमित

Sun, 31 May 2020 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
two young boys goes to hospital for their treatment and got infected from corona virus
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 26 नए संक्रमितों की पुष्टि की। इसमें दो ऐसे युवक भी मिले है जो अपने इलाज के लिए अस्पताल गए थे और वहीं से संक्रमण की चपेट में आ गए। दोनों से बात करने पर पता चला कि एक का हाथ टूटा था और दूसरे को पेट में दर्द की शिकायत थी।
विज्ञापन

जवाहर कालोनी निवासी 17 वर्षीय किशोर ने बताया कि मार्च में हाथ की हड्डी टूट गई थी। प्लास्टर में हड्डी टेडी जुड़ी। परेशानी हुई तो उसने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ऑपरेशन से हड्डी सीधी करानी चाही। इसके लिए मई माह में डॉक्टरों के कई चक्कर काटने पड़े। हाल ही में 28 मई को डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए उसको भर्ती कर लिया। ऑपरेशन से पूर्व कोविड-19 की जांच की गई। रिपोर्ट आई तो पता चला वह कोरोना पीड़ित है। संक्रमित युवक का कहना है कि वह ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के अलावा कहीं नहीं जा रहा था। संदेह है कि वहीं से संक्रमण हुआ है।
विज्ञापन

इसी तरह हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी 20 वर्षीय युवक भी अस्पताल में भर्ती है। युवक के पिता का कहना है कि पेट दर्द के कारण बेटा काफी दिन से परेशान था। ऐसे में अक्सर निजी अस्पताल में जांच के लिए जाना होता था। तीन दिन पूर्व डॉक्टर ने लिवर में सूजन बताई, उसे वहीं भर्ती कर लिया। इसी दौरान कोविड-19 की जांच कराई गई। रविवार को आई रिपोर्ट में युवक संक्रमित मिला। परिवार का कहना है कि अस्पताल से ही संक्रमण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed