{"_id":"60368daa8ebc3e76a253d881","slug":"two-year-old-toddler-body-found-in-the-field-faridabad-news-noi5676510116","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में दबा मिला दो साल की बच्ची का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में दबा मिला दो साल की बच्ची का शव
विज्ञापन
फरीदाबाद। नंगला एंक्लेव स्थित एक खेत में दो साल की बच्ची का शव बरामद हुआ है। बच्ची को खेत की मेड़ में दफनाया गया था। शव मिलने की सूचना मिलते ही गौंछी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल शवगृह भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी रामबीर सिंह के अनुसार नंगला एंक्लेव में एक बच्ची का शव खेत में दबे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां बच्ची का शव गेहूं के खेत के किनारे मेड़ पर दबा हुआ था। शव दिखाई दे रहा था और वह कपड़ों में लिपटा हुआ था। पास ही गोली व सीटी स्कैन भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने जब सीटी स्कैन पर दिए गए लैबोरेटी से संपर्क किया तो उस बच्ची के परिजनों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने वहां दर्शाए गए टेलीफोन नंबर पर संपर्क किया तो पता चला कि बच्ची के परिजन कहीं किराए पर रहते हैं।
पुलिस अभी उसका नाम व पूरा ब्यौरा जुटा रही थी कि इसके बाद ही वह फोन बंद हो गया। बच्ची के पिता का नाम मजमिल है। सीटी स्कैन व मौके से बरामद दवाओं के आधार पर पूछताछ में यह जानकारी प्राप्त हुई कि बच्ची की मौत बीमारी से हुई थी। इसके बाद उसके परिजनों ने बच्ची को खेतों में दफना दिया था। पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।