{"_id":"69d9433f5b5d555ecc0ea36a","slug":"two-women-withdraw-rs-90000-from-youths-bag-in-bank-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67142-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बैंक में दो महिलाओं ने युवक के बैग से निकाले 90 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बैंक में दो महिलाओं ने युवक के बैग से निकाले 90 हजार रुपये
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद । थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू ग्राउंड स्थित एक बैंक के भीतर दो शातिर महिलाओं ने एक युवक के बैग से बड़ी सफाई से 90 हजार रुपये चोरी कर लिए। पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
तिलक नगर निवासी पीड़ित अनिकेश ने बताया कि वह एक दुकान पर अकाउंटेंट का काम करता है और उसने अपने भाई की शादी के लिए मालिक से करीब 2.09 लाख रुपये एडवांस लिए थे। आठ अप्रैल को वह नेहरू ग्राउंड स्थित एक बैंक शाखा पर पहुंचा था, जहां उसके भाई ने भी उसे 40 हजार रुपये निकाल कर दिए। अनिकेश ने कुल रकम बैग में रख ली। दोपहर करीब सवा 12 बजे बैंक परिसर में दो महिलाएं उसके करीब आईं। एक महिला ने दुपट्टे से अनिकेश के बैग को ढका और दूसरी की मदद से चुपके से चेन खोलकर 40 और 50 हजार की दो गड्डियां निकाल लीं।
घर पहुंचने पर जब अनिकेश ने बैग चेक किया तो पैसे गायब थे। बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दोनों महिलाओं की करतूत उजागर हुई। कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार नौ अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।