{"_id":"5ee255be8ebc3e42e8279d15","slug":"two-women-committed-suicide-in-faridabad-faridabad-news-noi5166118182","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदा लगाकर दो महिलाओं ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदा लगाकर दो महिलाओं ने की आत्महत्या
विज्ञापन
बल्लभगढ़। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों ही मामलों में परिजनों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
सेक्टर- 55 निवासी सियाराम ने थाना छांयसा में दी शिकायत में कहा कि उन्होंने 2019 में अपनी बेटी कांता की शादी पनहेड़ा खुर्द निवासी हरिओम के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही हरिओम और उसके परिवार के लोग कांता को दहेज की मांग को लेकर लगातार परेशान कर रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह उन्हें पता लगा कि उनकी बेटी का शव फंदे से लटका हुआ है। सियाराम का आरोप है कि ससुराल के लोगों ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। थाना छांयसा पुलिस ने महिला के पति सहित परिवार के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं, दूसरे मामले में सेक्टर- 23 संजय कॉलोनी निवासी योगिंदर सिंह ने थाना तिगांव में दी शिकायत में कहा कि उन्होंने अपनी बेटी मेघा का विवाह साल 2017 में मंझावली निवासी दीपक के साथ किया था। आरोप है कि आए दिन दीपक और उसके भाई, भाभी, मेघा के साथ मारपीट करते थे। उसे कम दहेज में कम रकम को लेकर ताने देते रहते थे। इस तरह के प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने मौत का रास्ता चुना है। थाना तिगांव पुलिस ने महिला के पति सहित परिवार के लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।