फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two-wheelers made aware to wear helmets

दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने के लिए किया जागरूक

Fri, 16 Apr 2021 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two-wheelers made aware to wear helmets
फरीदाबाद। शहर के लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की मुहिम शुक्रवार को नीलम फ्लाईओवर के पास चलाई गई। इसमें सर्वोदय हेल्थ केयर व ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त भूमिका निभाई। ट्रैफिक पुलिस ने बिना चालान काटे लोगों को जागरूक किया। मौके पर ही लोगों को हेलमेट और मास्क वितरित किए गए। साथ ही भविष्य में वाहन चलाते समय सुरक्षित रहने के लिए जरूरी निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी। संयुक्त मुहिम के जरिये लोगों से कहा गया कि ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे तो जल्द ही जिले का नाम पूरे देश में होगा।
विज्ञापन

इस मुहिम को ‘प्रोटेक्ट ए हेड’ नाम दिया गया है। इसमें दोपहिया वाहन चालकों को बड़े ही विनम्र तरीके से हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान मौके पर ही हेलमेट भी बांटे गए। सर्वोदय हेल्थ केयर के चेयरमैन डॉ राकेश गुप्ता ने बताया कि बिना हेलमेट ब्रेन इंजरी के गंभीर मरीजों को दम तोड़ते देखा है। ब्रेन शरीर का बहुत नाजुक हिस्सा होता है। यही शरीर को नियंत्रित करता है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने की जरूरत महसूस हुई। ट्रैफिक पुलिस की मदद से लोगों को लापरवाही के घातक परिणाम बताकर हेलमेट बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed