{"_id":"5f81f0928ebc3ec5f0430b4c","slug":"two-tubewell-in-sector-2-in-ballabhgarh-faridabad-news-noi5416811194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की कमी पर मंत्री ने जताई नाराजगी, जल्द लगेंगे दो ट्यूबवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की कमी पर मंत्री ने जताई नाराजगी, जल्द लगेंगे दो ट्यूबवेल
विज्ञापन
बल्लभगढ़। शहर के बूस्टरों के निरीक्षण के लिए शनिवार को निकले कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पानी सप्लाई की कमी पर नाराजगी जाहिर की। मंत्री ने सेक्टर दो में तुरंत प्रभाव से दो नए ट्यूबवेल लगवाने के आदेश दिए।
मंत्री ने दोपहर में यहां सभी ट्यूबवेलों की स्थिति का जायजा लिया और पानी की कमी को देखते हुए मौके पर ही सेक्टर 2 बूस्टर के नजदीक दो नए ट्यूबेल लगाने के आदेश दिए। इस दौरान उनके साथ स्थानीय पार्षद दीपक यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पानी केे बूस्टर की सप्लाई वार्ड 36, 37 और 39 को जाती है।
इस बूस्टर में तीन ट्यूबवेलों की सप्लाई भी जुड़ी हुई है। इसके बावजूद भी पानी की कमी इस इलाके में रहती है। निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता लखन बेनीवाल, विक्की वशिष्ठ, नगर निगम के एसडीओ विनोद कुमार, विनोद गौड़, अशोक शर्मा और बृजमोहन शर्मा भी मौजूद रहे।