फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two trucks overturned near Bandhwari toll in 14 hours.

Faridabad News: बंधवाड़ी टोल के पास 14 घंटे में दो ट्रक पलटे

Wed, 01 Jul 2026 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two trucks overturned near Bandhwari toll in 14 hours.
हाईवे पर लोहे की प्लेटें बिखरीं, दोनों चालकों की बची जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बंधवाड़ी टोल के आसपास करीब 14 घंटे के अंदर में दो ट्रक पलट गए। मंगलवार देर रात लोहे की प्लेटों से भरा ट्रक पलटने से चालक घायल हो गया। दूसरे हादसे में बुधवार दोपहर क्रशर सामग्री से भरा एक अन्य ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। गनीमत रही कि दोनों हादसों में चालक की जान बच गई।


पहला हादसा मंगलवार देर रात करीब 12:30 से एक बजे के बीच बंधवाड़ी टोल पार करने के बाद हुआ। फरीदाबाद से गुरुग्राम मोड़ पर पहुंचते ही ट्रक के ऊपर रखा माल एक तरफ खिसक गया, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद ट्रक पलट गया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है। इसी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे दूसरा हादसा हुआ। पाली चौकी से पहले टोल की ओर से फरीदाबाद आ रहा क्रशर सामग्री से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गया। इस दुर्घटना में चालक सुरक्षित बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed