फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   two train depart from faridabad to bihar

फरीदाबाद : बिहार के लिए तीन हजार प्रवासियों को लेकर ट्रेन रवाना

Fri, 15 May 2020 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
two train depart from faridabad to bihar
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को बिहार के कटिहार और बरौनी के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना की गई। ट्रेन में सवार प्रवासियों के चेहरे पर अपने घर जाने की खुशी साफ झलक रही थी। सभी ने तालियां बजाकर और स्टेशन पर खड़े प्रशासनिक अधिकारियों को हाथ हिलाकर आभार व्यक्त किया। मध्यप्रदेश के बाद अब शुक्रवार को जिला प्रशासन ने दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से बिहार के 3000 प्रवासियों को उनके घर रवाना किया। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से पहली ट्रेन सुबह 11.45 बजे बिहार के कटिहार जंक्शन के लिए और दूसरी ट्रेन शाम छह बजे बरौनी जंक्शन के लिए रवाना की गई। दोनों ट्रेनों में 1500-1500 यात्रियों को भेजा गया। इस दौरान डीसी यशपाल यादव समेत रेल और प्रशासन के तमाम अधिकारी स्टेशन पर मौजूद रहे और आवश्यक सामान आदि देकर रवाना किया।
विज्ञापन

पूरी तरह पहचान के बाद ट्रेन में हुए सवार
सभी प्रवासियों को शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ही रेलवे स्टेशन तक बसों में लेकर आया गया। रात में उन्हें शेल्टर होम में रोका गया था। इसके बाद प्रवासियों के पहचान पत्र, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र आदि की जांच करने के बाद उन्हें स्वास्थ्य जांच प्रमाण पत्र देकर ट्रेन में बैठने की इजाजत दी गई। इस दौरान राजमार्ग से ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की तरफ आने वाले मार्ग पर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। इस दौरान प्रवासियों के सामान को भी सैनिटाइज किया गया। इसके बाद स्टेशन पर पहुंचने की इजाजत दी गई। सामाजिक दूरी के नियमों का भी ख्याल रखा गया।
विज्ञापन

45 मिनट देरी से रवाना हुई कटिहार की ट्रेन
नोडल अधिकारी एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि कटिहार जाने वाली ट्रेन का समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया था। यात्रियों के जांच के दौरान समय अधिक लगने के कारण ट्रेन को रवाना करने में करीब 45 मिनट का विलंब हुआ। ट्रेन को सुबह 11.45 बजे डीसी यशपाल यादव और स्टेशन अधीक्षक एके गोयल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि ई-दिशा पोर्टल पर जिन प्रवासियों का पंजीकरण किया गया था, उन्हें बृहस्पतिवार को ही शेल्टर होम में ठहरा दिया गया था। स्टेशन पहुंचाने के साथ ही उन्हें खाने के पैकेट और पीने का पानी भी दिया गया। दूसरी ट्रेन बिहार के बरौनी जंक्शन के लिए 1500 यात्रियों को लेकर रवाना अपने निर्धारित समय से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed