फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two teenagers attacked a school student with a knife

Faridabad News: स्कूली छात्र पर दो किशोरों ने किया चाकू से हमला, पुलिस ने पकड़ा

Wed, 29 Oct 2025 11:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 29 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers attacked a school student with a knife
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। थाना डबुआ क्षेत्र में मंगलवार को दो किशोरों ने पुरानी कहासुनी के चलते एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को अभिरक्षा में ले लिया है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित छात्र की मां ने थाना डबुआ में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका 15 वर्षीय पुत्र मंगलवार को स्कूल से घर लौट रहा था तभी कुछ लड़कों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि पीड़ित और आरोपी दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल में दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते एक किशोर ने अपने साथी को पहले से स्कूल के बाहर बुला लिया। छुट्टी के समय जब पीड़ित बाहर निकला तो दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी और हाथापाई हो गई। इसी दौरान एक किशोर ने चाकू निकालकर पीड़ित पर वार कर दिया। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को अभिरक्षा में ले लिया है। दोनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed