फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two teams each of popular sports will be formed in government schools.

Faridabad News: राजकीय स्कूलों में लोकप्रिय खेलों की बनेंगी दो-दो टीमें

Tue, 14 Nov 2023 09:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Two teams each of popular sports will be formed in government schools.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। राजकीय स्कूलों में तैनात पीटीआई (फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर) और डीपीई लोकप्रिय खेलों को प्रशिक्षण देने में अहम भूमिका निभाएंगे। एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, वालीबॉल खेलों को बढ़ावा देंगे। प्रत्येक स्कूल में ट्रायल के आधार पर इन खेलों के दो-दो टीमें बनाई जाएंगी। इनके बीच खंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित कर बेहतर खिलाड़ियों का चयन कर जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा।
प्रदेश में जमीनी स्तर पर बेहतरीन खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें तैयार हो किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश के राजकीय स्कूलों में तैनात पीटीआई और डीपीई को सौंपी गई है। स्कूलों में ट्रायल के आधार पर लोकप्रिय खेलों के न्यूनतम दो-दो टीम को तैयार किया जाएगा। उन्हें बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा। किसी स्कूल में पीटीआई या डीपीई का पद रिक्त है, तो नजदीक के स्कूल में तैनात पीटीआई उस स्कूल के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन

इसके वह प्रदेश के लिए पदक जीत सकें। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है। खंड और जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को विभाग की ओर से प्रोत्साहित भी किया जाएगा। विजेता टीम और खिलाड़ियों को विभाग की ओर से खेल के सामान दिए जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
स्कूलों में शुरू की गई खेल नर्सरियां
जिले के कुछ राजकीय स्कूलों में खेल नर्सरियां लगातार खोली जा रही है। करीब एक सप्ताह पहले खो-खो, हैडबॉल सहित एक अन्य खेल की तीन नर्सरियां शुरू की गई है। पहले से खेल परिसर में करीब एक दर्जन खेल नर्सरियां चल रही है। प्रत्येक खेल नर्सरियों में ट्रायल के आधार पर 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसके अलावा पांच अतिरिक्त खिलाड़ियों को रखा जाएगा।



वर्जन

सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं तैयार कर रही है। इसी क्रम में लोकप्रिय खेलों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है। इससे की जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार किया जा सकें।

- हरवीर अधाना, सहायक जिला शिक्षा खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed