फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two teachers from Faridabad have developed a portable endoscopic device.

Faridabad News: फरीदाबाद के दो शिक्षकों ने बनाया पोर्टेबल एंडोस्कोपिक उपकरण

Wed, 28 Oct 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two teachers from Faridabad have developed a portable endoscopic device.
कम खर्च में हो सकेगी आंतरिक अंगों की जांच, ब्रिटेन में मिला डिजाइन पंजीकरण
विज्ञापन


गौरव मिश्रा

फरीदाबाद। शरीर के आंतरिक अंगों की जांच अब कम खर्च में संभव बनाने की दिशा में जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों ने अहम पहल की है। विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनील जादव और डॉ. रोहित त्रिपाठी ने पोर्टेबल फ्लेक्सिबल एंडोस्कोपिक उपकरण तैयार किया है। इस तकनीक का उद्देश्य एंडोस्कोपी की जांच को कम खर्चीला और मरीजों के लिए सुविधाजनक बनाना है। एक अक्तूबर 2026 को इस उपकरण को ब्रिटेन में डिजाइन पंजीकरण मिला है।

दोनों शिक्षकों ने वर्ष 2024 में इस उपकरण पर काम शुरू किया था। करीब दो साल की मेहनत के बाद इसे तैयार किया गया। फिलहाल इसे बाजार में उतारने से पहले जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया पर काम किया जाएगा। इसके बाद इसे आम लोगों तक पहुंचाने की योजना है। आगामी छह महीने में प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, इसके बाद इसे आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इस उपकरण को तैयार करने में विश्वविद्यालय की भी भूमिका रही है। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि इसके लिए दो लाख का फंड जारी किया गया है।
विज्ञापन


बातचीत

हमारा उद्देश्य ऐसी तकनीक विकसित करना है, जिससे आंतरिक अंगों की जांच कम खर्च में हो सके। आगे जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर इसे आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। - डॉ. सुनील जादव
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उपकरण को बाजार में लाने के लिए हेल्थकेयर कंपनियों और विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों से संपर्क करेंगे, ताकि इसका निर्माण और उपलब्धता बढ़ाई जा सके, इसकी योजना बनाई जा रही है। - डॉ. रोहित त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed