{"_id":"698398f802a0fddeab0c001e","slug":"two-suspects-including-the-driver-of-the-pickup-truck-faridabad-news-c-24-1-pal1006-121468-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चोरी की पिकअप समेत दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चोरी की पिकअप समेत दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पलवल। थाना शहर पुलिस व एएनसी स्टाफ ने पलवल-हथीन रोड पर नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए दिल्ली से चोरी की गई पिकअप गाड़ी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
एएनसी स्टाफ गश्त के दौरान हथीन मोड़ के पास मौजूद था, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मोहम्मद अली निवासी मालूका, हथीन और मोहम्मद इनाम निवासी नगीना, नूंह चोरी की पिकअप लेकर हथीन की ओर जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की। कुछ देर बाद एक संदिग्ध पिकअप को रोककर जांच की गई। पिकअप पर लगे नंबर की जांच करने पर वह दिल्ली की पाई गई। वाहन के मालिक से संपर्क करने पर पता चला कि पिकअप चोरी हो चुकी है और इस संबंध में थाना पहाड़गंज, दिल्ली में मामला दर्ज है। तलाशी के दौरान मोहम्मद अली के पास से एक जिंदा कारतूस और नकदी बरामद हुई, जबकि मोहम्मद इनाम के पास से एक देशी तमंचा मिला। संवाद