फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two students accused of assault in a dispute over feeding dogs.

Faridabad News: कुत्तों को खाना खिलाने के विवाद में दो छात्रों पर हमले का आरोप

Mon, 14 Sep 2026 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two students accused of assault in a dispute over feeding dogs.
आरोप-कार सवार तीन नकाबपोश युवकों ने रास्ता रोककर डंडों से पीटा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साहूपुरा गांव में लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर चल रहे विवाद की रंजिश में ट्यूशन से लौट रहे दो स्कूली छात्रों पर हमला करने का आरोप है। घटना के बाद पुलिस ने उनका सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया और सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।

साहूपुरा गांव निवासी महेंद्र ने बताया कि उनके घर के पास रहने वाली एक महिला गली के लावारिस कुत्तों को घर के बाहर खाना खिलाती है। उनका आरोप है कि कुत्तों के आसपास जमा रहने से छोटे बच्चों को परेशानी होती है और कुछ बच्चों को कुत्ते काट भी चुके हैं। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। महेंद्र ने 11 सितंबर को सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। महेंद्र के अनुसार, उनका बेटा जतिन 12वीं और हितेश 11वीं कक्षा में पढ़ता है। दोनों सेक्टर-7 में ट्यूशन पढ़कर बाइक से घर लौट रहे थे। तिगांव कट के पास कार ने रास्ता रोका और तीन नकाबपोश युवकों ने डंडों से उन पर हमला कर दिया। दोनों किसी तरह बचकर ट्यूशन सेंटर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। डायल-112 पर सूचना के बाद पुलिस पहुंची और दोनों का मेडिकल कराया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सीसीटीवी की जांच की जा रही है। शिकायत और जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed