{"_id":"6afb38ee1055544162050ea9","slug":"two-sisters-assaulted-a-nurse-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85497-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो बहनों ने नर्स के साथ की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो बहनों ने नर्स के साथ की मारपीट
विज्ञापन
पालतू कुत्ते के काटने के बाद विरोध करना पड़ा महंगा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एसजीएम नगर में स्टाफ नर्स को पालतू कुत्ते के काटने के बाद विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि कुत्ते की मालकिन दो बहनों ने नर्स के साथ मारपीट की और इस दौरान उसकी सोने की बालियां व ईयरबड गायब हो गए। यह घटना गत 12 नवंबर की रात करीब आठ बजे हुई।
ईएसआईसी अस्पताल की स्टाफ नर्स कांतिका ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह अपनी रात की ड्यूटी पर जा रही थीं। रास्ते में पड़ोस की दो बहनें अपने पालतू कुत्ते को घुमा रही थीं। अचानक कुत्ते ने उन पर हमला कर दाहिने पैर में काट लिया। जब कांतिका ने शोर मचाकर कुत्ते को भगाने की कोशिश की, तो दोनों बहनें आग बबूला हो गईं। उन्होंने नर्स के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी बहनों ने शांत होने के बजाय अपने कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए। इस अफरा-तफरी में कांतिका की सोने की बालियां और ईयरबड गायब हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने बादशाह खान सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया। एसजीएम नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिस पर पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने निष्पक्ष जांच और नियमानुसार सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।