{"_id":"658483ba3314a863f80ac8f6","slug":"two-si-lines-hazir-for-negligence-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-18360-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लापरवाही बरतने पर दो एसआई लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लापरवाही बरतने पर दो एसआई लाइन हाजिर
Thu, 21 Dec 2023 11:58 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। काम में लापरवाही बरतने पर बृहस्पतिवार को डबुआ थाना में तैनात दो सब इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया। हालांकि पुलिस इसे रूटीन प्रक्रिया बता रही है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक थाना प्रभारी के कई बार चेतावनी देने के बाद भी दोनों एसआई मान नहीं रहे थे। इसलिए सख्त कदम उठाने पड़े। दोनों एसआई को अलग-अलग मामलों और व्यवहार को लेकर कई बार चेतावनी दी गई थी। कोई सुधार नहीं होने पर बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला लाने के बाद एसआई रामबाबू और जान मोहम्मद को लाइन हाजिर कर दिया। जान मोहम्मद के बारे में पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक शिकायतकर्ता ने काम में लापरवाही का आरोप लगाकर शिकायत दी थी। संवाद
विज्ञापन