{"_id":"6616d4830a8b333c7b00f484","slug":"two-scooty-riders-hit-by-train-while-crossing-closed-gate-died-on-the-spot-faridabad-news-c-1-1-noi1080-1586854-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बंद फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए दो स्कूटी सवार, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बंद फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए दो स्कूटी सवार, मौके पर मौत
Wed, 10 Apr 2024 11:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
- मृतकों की नहीं हुई शिनाख्त, सिम कार्ड से होगी पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुजेसर रेलवे फाटक पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। बंद फाटक को पार करते हुए एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस जांच कर रही है। मृतकों की पहचान के लिए पुलिस उनके पास से बरामद टूटे हुए मोबाइल की सिम कार्ड से मृतकों की शिनाख्त का प्रसास कर रही है।
जीआरपी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि बुधवार रात करीब 8 बजे एक्सप्रेस ट्रेन आने के कारण मुजेसर रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया था। इसके बावजूद स्कूटी सवार दो युवक बंद फाटक पार करने लगे। वह बंद फाटक से स्कूटी निकालकर ट्रैक पर आगे बढ़े ही थे कि अचानक तेज गति से एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में
स्कूटी पर सवार दोनों युवक ट्रैक से दूर जाकर गिरे। दोनों की मौके पर मौत हो गई। जीआरपी पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने शव बीके अस्पताल में रखवा दिए हैं। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
-- --
सिम कार्ड से होगी मृतकों की पहचान:
जीआरपी पुलिस के मुताबिक मृतकों के शव के पास से एक मोबाइल फोन मिला है। फोन टूटा हुआ है। इसके सिम के माध्यम से परिजनों से संपर्क करके घटना की सूचना दी जाएगी। बृहस्पतिवार को बीके अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।