फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two robbery accused arrested, motorcycle recovered

लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Sat, 19 Sep 2020 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Two robbery accused arrested, motorcycle recovered
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी राकेश सिंह की टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस पीआरओ आदर्शदीप सिंह ने बताया कि सूरजकुंड थाना क्षेत्र में रहने वाले नरेश पुत्र मदन सिंह ने दी शिकायत में बताया था कि वह गांव औरंगाबाद जिला पलवल का रहने वाला है। 16 सितंबर को किसी काम से सेक्टर-46 आया था। यहां से सुबह 11.30 बजे लौट रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने सिर पर हेलमेट मारकर गिरा दिया। वहीं एक अन्य मोटरसाइकिल पर आए दो युवक उसकी मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 को सौंपी गई। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी रामकुमार उर्फ ऋषभ व महेंद्र प्रताप उर्फ सौरभ निवासी पलवल को गिरफ्तार कर लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed