फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two prize crooks arrested

दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Fri, 26 Nov 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Two prize crooks arrested
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच ऊंचागांव की टीम ने खनन माफिया के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उदयवीर उर्फ हुड्डी तथा चन्नी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन

नवंबर 2019 में तिगांव थाना पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली कि कुछ माफिया आधे दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रेती भर रहे हैं। पुलिस को देखते ही सभी आरोपी ट्राली छोड़ अपना ट्रैक्टर लेकर भाग गए। पुलिस ने रेती व ट्राली को जब्त करते हुए थाना लाने की तैयारी शुरू की। तभी उत्तर प्रदेश स्थित पास के गांव से दर्जन भर से ज्यादा लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस मामले में नामजद लोगों के अलावा पुलिस को अन्य हमलावरों की भी तलाश थी। पुलिस ने 6 आरोपियों दीपक, मुकेश, शेरपाल उर्फ शेरू, मनीष, इंदर तथा भूपेंद्र को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्राइम ब्रांच ऊंचागांव ने इस मामले में अब तक 3 ट्रैक्ट्रर, 5 ट्राली तथा एक कट्टा बरामद किया है। पुलिस दोनो आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed