फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two policemen who went to the notice of quarrel were beaten up

Faridabad News: झगड़े की सूचना पर गए दो पुलिसकर्मियों से मारपीट

Thu, 18 May 2023 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Two policemen who went to the notice of quarrel were beaten up
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद वाल्मीकि पार्क में ईआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ लोगों ने मारपीट की। जिसमें दोनों घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलग-अलग मामलों में पुलिसकर्मियों की शिकायत पर थाना ओल्ड फरीदाबाद और सेक्टर-58 पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

एसआई सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि वह ईआरवी पर बतौर इंचार्ज तैनात हैं। बुधवार देर शाम उन्हें सूचना मिली कि ओल्ड फरीदाबाद वाल्मीकि पार्क के पास दो लोगों का आपस में किसी बात पर झगड़ा हो गया है। सूचना मिलने ही वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां दो लोग झगड़ रहे थे। उन्होंने किसी तरह दोनों को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम साहबुद्दीन और दिलशाद बताए। जब वे दोनों को लेकर थाने चलने लगे तो साहबुद्दीन का बेटा समीर पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। उसने पास में रखा हुक्का उठाकर एसआई सुनील के सिर में मार दिया और फरार हो गया। दूसरे मामले में ईआरवी पर तैनात सिपाही रिंकू ने बताया है कि रात में सेक्टर-56 के एक मकान में झगड़े की जानकारी मिली थी। साथी पुलिसकर्मियों के साथ वह मौके पर पहुंचे। वहां दिलशाद नाम के व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। सिपाही रिंकू को थप्पड़ मारा और उनकी वर्दी भी फाड़ दी। ईआरवी कर्मी किसी तरह वहां से बच कर वापस लौटे और सेक्टर-58 थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed