फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two policemen injured in firing by notorious Khalid

Faridabad News: कुख्यात खालिद की फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल

Thu, 19 Feb 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two policemen injured in firing by notorious Khalid
-केजीपी एक्सप्रेसवे पर पलवल कट के पास हुई मुठभेड़
विज्ञापन

-स्कार्पियो से किया पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास
-फायरिंग कर साथियों समेत भागा शातिर, मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। सदर थाना क्षेत्र में केजीपी एक्सप्रेसवे पर पलवल कट के पास मंगलवार शाम गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा और कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। नूंह निवासी शातिर अपराधी खालिद अपने साथियों के साथ पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया। घटना में स्कॉर्पियो की टक्कर से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम की मानेसर अपराध शाखा को सूचना मिली थी कि हत्या के प्रयास, लूट और डकैती सहित कई मामलों में वांछित खालिद सफेद रंग की स्कॉर्पियो-एन कार में सवार होकर यूपी से पलवल की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने केजीपी एक्सप्रेसवे पर पलवल कट के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। शाम करीब छह बजे संदिग्ध स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया गया। इसी दौरान परिचालक सीट पर बैठे खालिद ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली पास खड़ी सरकारी बोलेरो के बोनट पर लगी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण के लिए कहने पर बदमाशों ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया।
विज्ञापन


अपनी सुरक्षा में मुख्य सिपाही हरीश ने हवाई फायर किया, लेकिन आरोपी पुलिस को साइड मारते हुए तेज रफ्तार में फरार हो गए। स्कॉर्पियो की टक्कर से मुख्य सिपाही हरीश और कुलदीप घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला पुलिस प्रवक्ता संजय कादयान ने बताया कि खालिद सोहना अदालत से उद्घोषित अपराधी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article