फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two people who were injured in the explosion of chemical drums after a factory fire died during treatment.

Faridabad News: फैक्टरी में आग लगने के बाद केमिकल ड्रमों के धमाकों में झुलसे दो लोगों की इलाज के दौरान मौत

Thu, 19 Feb 2026 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two people who were injured in the explosion of chemical drums after a factory fire died during treatment.
दोनों का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था इलाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-24 मुजेसर इलाके में सोमवार को दो फैक्टरी में आग लगने के हादसे में झुलसे दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में कालकाजी लुब्रिकेंट कंपनी के मालिक का बेटा सेक्टर-23 निवासी अभिषेक मोगा और यहां का कर्मचारी संजय कॉलोनी निवासी प्रदीप शामिल है। दोनों का दिल्ली के सफ्दरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों घायलों की मौत के बाद अब केस की धाराओं में भी बदलाव किया जाएगा।
सेक्टर-24 मुजेसर इलाके में सोमवार शाम आग व धमाके के हादसे की शुरुआत शिव स्टील फैक्टरी से शुरू हुई थी। फैक्टरी में आग मिलने की सूचना के बाद पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग काफी भड़क चुकी थी। दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाना शुरू किया तो इसी दौरान वहां जोरदार धमाका हुआ और इस फैक्टरी की दीवार ढह गई। इससे आग बगल की कालका जी लुब्रिकेंट फैक्टरी तक पहुंच गई। यहां पर 200 लीटर के लोहे के 30 से अधिक ड्रम में केमिकल रखा हुआ था। आग की लपटें इतनी तेज थी कि यहां आग पहुंचते ही अचानक से केमिकल के ड्रम एक-एक कर फटने लगे। केमिकल के चलते आग ऐसी भड़की की बुझाने में लगे दमकल कर्मी, पास मौजूद पुलिसकर्मी, वहां से गुजर रहे राहगीर व आस-पास के अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन


मुजेसर थाना पुलिस ने शिव स्टील व कालका जी लुब्रिकेंट कंपनी के मालिक व मैनेजर के खिलाफ बीएनएस की धारा धारा 115(2), 118(1), 124(1) BNS के तहत एफआईआर दर्ज की है हुई। हादसे में घायलों को बेहतर इलाज दिलाने के लिए फरीदाबाद से दिल्ली रेफर किया गया। फरीदाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से मार्ग पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 8 घायलों को सिविल व अन्य अस्पताल से दिल्ली के एम्स और सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया। 3 घायलों की हालत गंभीर बनी है। जबकि अन्य घायलों का इलाज फरीदाबाद के बीके समेत अन्य अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed