फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two people were cheated of Rs 13.5 lakh by luring them with profit

Faridabad News: मोटे मुनाफे का लालच देकर दो लोगों से 13.5 लाख की ठगी

Sat, 29 Jun 2024 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Two people were cheated of Rs 13.5 lakh by luring them with profit
थाना साइबर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। टास्क को पूरा करके मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में दो लोगों के साथ साढ़े 13 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने कम पैसों में अधिक मुनाफा दिखाकर लालच में फंसाया। थाना साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव तिगांव निवासी अमित कुमार ने बताया कि उनके पास एक कंपनी की एचआर प्राची शर्मा का कॉल आया। जिन्होंने उनको जॉब के बारे में बताते हुए कहा कि कुछ सर्वे करने होंगे। उसके लिए टास्क दिए जाएंगे। उनको आरोपी प्राची की ओर से टेलीग्राम पर लिंक आया। उस लिंक पर क्लिक करके उन्होंने ज्वाइन कर लिया। ज्वाइन करने के बाद उनसे विभिन्न प्रकार के टास्क को पूरा करके मुनाफा करने का लालच दिया। उन्होंने टास्क के नाम पर मोटा मुनाफा कमाने के लालच में 4 लाख 35 हजार रुपये गंवा दिए।
विज्ञापन


गांव छायंसा निवासी संजय ने बताया कि 23 मार्च को टेलीग्राम अकाउंट पर ईशीका नाम की लड़की का प्रोफेशनल एजेंट के नाम से मैसेज आया। जिसने उनको पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑफर दिया। जिस पर उन्होंने हां कह दिया। हां कहने के बाद उनके पास एक लिंक को भेजा गया। लिंक पर क्लिक करते ही खाते से जुड़ गए। उनको 20 टास्क दिए गए। टास्क को पूरा करने पर उनके खाते में 946 रुपये दिखाई देने लगे। जिसमें से उन्होंने 500 रुपये निकाल लिए। उसके बाद उनको लालच आ गया और उन्होंने 10 हजार रुपये निवेश कर दिए। जिसमें उनको 19465 रुपये का मुनाफा हुआ। उन्होंने सभी पैसे निकाल लिए। इस तरीके से उन्होंने विभिन्न टास्क के नाम पर 9,33,413 रुपये लगाए। इन पैसों को लगाने पर उनके खाते में 16,99,206 रुपये दिखाने देने लगे। उन्होंने उन पैसों को निकालने की कोशिश की लेकिन वह निकाल नहीं पाए। जिस पर उनको शक हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed