फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two people were cheated of Rs 11 lakh

Faridabad News: दो लोगों से 11 लाख रुपये की ठगी

Sun, 24 Aug 2025 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two people were cheated of Rs 11 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड और ट्रेडिंग के नाम पर मुनाफा कमाने के चक्कर में दो लोगों के साथ करीब 11 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर 22 निवासी अजय कुमार सिंह ने बताया कि उनके पास एक्सिस बैंक के कर्मचारियों का फोन आया था। जिसने उनको क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और प्वाइंट्स रिडीम करने का झांसा दिया। उन्होंने उनके बताए हुए लिंक पर क्लिक कर सभी महत्वपूर्ण जानकारी भर दी। जिसके बाद उनके कार्ड से 2 लाख 38 हजार की ठगी हो गई। वहीं सेक्टर 8 निवासी प्रवेश शर्मा को ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर उनसे 8 लाख 75 हजार रुपये की ठगी की गई । प्रवेश ने बताया कि उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया था। जिसने उनको कहा कि घर बैठे ट्रेडिंग करके मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। आरोपियों की ओर से बताए गए नंबरों पर विभिन्न प्रकार की ट्रांजेक्शन की। जब उन्होंने मुनाफे के पैसे निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनका खाता फ्रीज कर दिया। जिस पर उनको एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed