{"_id":"6a2c4241e63db27db101ef93","slug":"two-people-trapped-in-lift-due-to-power-outage-society-residents-angry-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72254-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली कटने से लिफ्ट में फंसे दो लोग, सोसाइटी निवासियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली कटने से लिफ्ट में फंसे दो लोग, सोसाइटी निवासियों में रोष
विज्ञापन
- इससे पहले भी कई बार हो चुकी हैं घटनाएं
संवाद न्यूज एजेसी
फरीदाबाद। सेक्टर-70 स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी में शुक्रवार शाम बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण एक लिफ्ट अचानक बंद हो गई, जिसमें दो लोग फंस गए। इनमें एक बुजुर्ग भी शामिल थे। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में भय और नाराजगी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे टावर-16 की लिफ्ट बिजली कट लगने के कारण बीच रास्ते में रुक गई। लिफ्ट दो फ्लोर के बीच फंस गई, जिससे आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिल गई और समय रहते दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। निवासियों का कहना है कि यदि लिफ्ट किसी ऐसे स्थान पर रुकती, जहां से बाहर निकलना संभव नहीं होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सोसाइटी निवासी प्रदीप और अमित का कहना है कि सोसाइटी में बिजली संबंधी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद प्रबंधन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। निवासियों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
प्रदीप ने बताया कि बार-बार होने वाली ऐसी घटनाओं के कारण परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। उन्होंने कहा कि बच्चे भी रोजाना लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने इसे सोसाइटी प्रबंधन की लापरवाही बताते हुए जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की। निवासियों ने लिफ्ट और बिजली व्यवस्था की नियमित जांच और आपातकालीन सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है।