फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two people injured after truck collided with container and plunged into 20-foot-deep ditch in Jhansi

झांसी-ललितपुर हाईवे पर भीषण हादसा: कंटेनर से टकराकर 20 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Mon, 26 Oct 2026 05:14 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 26 Oct 2026 05:14 PM IST
सार

झांसी-ललितपुर राजमार्ग पर डोंगरी पुलिस चौकी के पास आवारा जानवर को बचाने के लिए कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से ट्रक टकराकर 20 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

विज्ञापन
Two people injured after truck collided with container and plunged into 20-foot-deep ditch in Jhansi
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

झांसी-ललितपुर राजमार्ग पर सोमवार तड़के डोंगरी पुलिस चौकी के पास रेफ्रिजरेटर लदे कंटेनर और कांच की बोतलों से भरे ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कंटेनर डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गया, जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कंटेनर चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन


आगरा के फतेहाबाद निवासी राकेश सिंह (38) पुत्र रणबीर सिंह अपने साथी शैलेंद्र (28) पुत्र हरिशंकर के साथ कांच की बोतलें लेकर हैदराबाद से दिल्ली जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब पांच बजे डोंगरी पुलिस चौकी के पास आगे चल रहे कंटेनर के सामने अचानक आवारा जानवर आ गया। उसे बचाने के लिए हरियाणा निवासी कंटेनर चालक राहुल (29) पुत्र हजारी ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रहा ट्रक कंटेनर से टकरा गया।
विज्ञापन


टक्कर के बाद कंटेनर डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गया, जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरी खाई में पलट गया। हादसे में शैलेंद्र ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से ट्रक को काटकर शैलेंद्र को बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी उदय सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed