फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two people got bail in the bribery case in the name of getting a job

Faridabad News: नौकरी लगवाने के नाम पर रिश्वत मामले में दो लोगों को मिली जमानत

Wed, 27 Aug 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two people got bail in the bribery case in the name of getting a job
छह मई 2025 को एसीबी ने रेड कर दर्ज की थी एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में स्टाफ नर्स की नौकरी लगवाने के नाम पर रिश्वत मामले में दो लोगों को जमानत मिल गई। राजस्थान बहरोड़ निवासी दीनदयाल और अलवर निवासी दीपक शर्मा के वकील की ओर से जमानत याचिका दायर की गई थी।

इनमें दलील दी गई कि मुख्य आरोपी हरी सिंह को हाईकोर्ट से 22 अगस्त को और योगेश कुमार को 19 अगस्त को जमानत मिल चुकी है। ऐसे में दीनदयाल व दीपक शर्मा को भी जमानत मिलनी चाहिए। सभी पक्षों को सुनकर जिला अदालत ने इनकी जमानत याचिका मंजूर कर दी। एसीबी थाना में भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओें में ये एफआईआर छह मई 2025 को दर्ज हुई थी। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को पलवल निवासी युवक ने शिकायत दी कि ईएसआई मेडिकल कॉलेज व अस्पताल एनआईटी में स्टाफ नर्स की नौकरी दिलवाने के नाम पर सहायक नर्सिंग अधीक्षक, आउटसोर्सिंग सुदर्शन एजेंसी के मैनेजर योगेश शर्मा, नर्सिंग अर्दली दीनदयाल रिश्वत मांग रहे हैं। तीन लाख रुपये मांगे जाने का आरोप लगाया गया। एसीबी की टीम रेड के लिए दशहरा ग्राउंड पर पहुंची। रिश्वत की रकम लेते आउटसोर्सिंग नर्सिंग अर्दली दीपक शर्मा को एसीबी टीम ने काबू किया। फिर दीपक के बुलाने पर दीनदयाल वहां रुपये लेने आया तो उसे भी काबू किया गया। वहीं ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के पास अपनी-अपनी कार में बैठे हरी सिंह व योगेश शर्मा को भी टीम ने काबू किया। चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed