{"_id":"5eb19a488ebc3e90af11c09c","slug":"two-people-died-in-road-accident-faridabad-news-noi5090871142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सफाई कर्मी और सुरक्षा गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सफाई कर्मी और सुरक्षा गार्ड की मौत
विज्ञापन
फरीदाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक सुरक्षा गार्ड और एक सफाई कर्मी की मौत हो गई। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद उसे परिजन को सौंप दिया।
पहला मामला बाटा चौक के समीप स्थित कृष्णा कॉलोनी के समीप हुआ। सेक्टर-12 स्थित सिटी ढाबा पर भूपेंद्र (26) सफाई कर्मी था। वह अपना काम कर घर जाने के लिए मथुरा रोड पार कर रहा था कि दौरान बल्लभगढ़ से दिल्ली की तरफ जाने वाले रोड पर एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। उसे पास स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भूपेंद्र के पिता राजेंद्र ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
दूसरी दुर्घटना गुड ईयर चौक के समीप हुई है। ग्रुप फोर सुरक्षा गार्ड एजेंसी के गार्ड ललित शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह चांदपुर छायंसा के रहने वाले हैं। वह अपनी कंपनी के सुरक्षा गार्ड को विभिन्न स्थानों से लाकर ड्यूटी प्वाइंट पर उतार रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने सेक्टर-पांच बल्लभगढ़ में सात बजे के करीब बलवीर कुमार को गुड ईयर चौक पर छोड़ा था। वह अपनी साइकिल लेकर सड़क पैदल पार कर रहा था। तभी एक तेज रफ्तार कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। बलवीर को घायल अवस्था में बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक राजकुमार निवासी डबुआ के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।